RTD Working Principal in Hindi With Diagram and Examples

RTD कैसे काम करता है? ( Working Mechanism )

इस पोस्ट मे हम RTD Working Principal in Hindi With Diagram बिल्कुल आसानी से  समझते है :-  RTD ( Resistance Temperature Detector ) एक सटीक तापमान मापने वाला Sensor है, जो धातु के तापमान और उसके Resistance के बीच के संबंध पर आधारित है

  • ज़ब तापमान बढ़ता है, तो धातु का Resistance भी बढ़ता हैl
  • ज़ब तापमान घटता है, तो Resistance भी घट जाता हैl  
  • इसका मतलब यह है की RTD का Resistance तापमान का सीधा संकेत देता हैl 
  • RTD का Output, Resistance में होता है जिसको हम Ohm ( Ω ) से Measure करते है

इस विशेषता को Positive Temperature Coefficient ( PTC ) कहा जाता है, यानी तापमान बढ़ने पर रेजिस्टेंस बढ़ेगा और तापमान घटने पर रेजिस्टेंस घटेगा। 

चलिए इसको बिल्कुल आसान उदाहरण से समझें (Real-Life Example)

Example 1: घर के गीजर (Water Heater) में RTD

• आपके गीजर में एक RTD लगा होता है जो पानी का Temperature, Moniter करता है।
• जब पानी ठंडा होता है, तो RTD का Resistance कम होता है और गीजर चालू रहता है।
• जब पानी का तापमान बढ़ जाता है, तो RTD का Resistance बढ़ जाता है और गीजर अपने आप बंद हो जाता है।

Example 2: Food Processing इंडस्ट्री में RTD

• Food Industries में दूध या अन्य चीजों का Temperature मॉनिटर करने के लिए RTD का उपयोग होता है।
• यदि दूध का तापमान तय सीमा से नीचे चला जाए तो RTD से Signal जाता है और Heater चालू हो जाता है।
• इससे Temerature को Control किया जाता है।

Example 3: Thermal Power Plant में RTD

• Boiler में RTD सेंसर लगाया जाता है जो पानी और भाप का Temperature मापता है।
• अगर Temperature ज्यादा बढ़ जाए तो Alarm System एक्टिव हो जाता है।
• यह Over heating से बचाने में मदद करता है।

Example 4

कल्पना करें कि आपके पास एक तांबे का तार (Copper Wire) है।
जब यह तार ठंडा होता है, तो इसमें इलेक्ट्रॉन्स आराम से गुजरते हैं, जिससे Resistance कम होता है
लेकिन जैसे ही आप इस तार को गर्म करते हैं, तो उसमें मौजूद Electrons ज्यादा कंपन (Vibration) करने लगते हैं, जिससे Electrons की आवाजाही मुश्किल हो जाती है और Resistance बढ़ जाता है।

बिल्कुल यही सिद्धांत RTD में भी लागू होता है।

इसे एक फार्मूला से समझे :-
Formula :-          Rt = Ro ( 1 +αt ) 
                   

जहाँ,                               
                                 α = .00385
                             Roα = 100 *.00385
                              Roα = .38
 5

 Rt = t°c पर Resistance ( जो मल्टीमीटर में show होता है )
  Ro = 0°c पर Resistance (Pt-100 के लिए 100 होगी

हम ऐसे Question ले लेते है जिसकी मदद से आप इसको आसानी से समझ सकते है 

Example:- यदि कोई Chemical की एक Process line में कोई RTD लगी हुई है और उसको मल्टीमीटर से चेक करने पर उसमे 125ohm रेजिस्टेंस show हो रहा है तो उसका temperature कितना होगा ??

Soultion:- सूत्र के अनुसार 

(Rt – Ro) ÷ Roα = t
 (125 – 100) ÷ .385 = t 
               25 ÷ .385 = t                                                           
                    64.93 = t

अर्थात हम कह सकते है की RTD का टेम्परेचर 64.93°C होगा

Q. यदि कोई Process line में कोई RTD लगी हुई है और उसको मल्टीमीटर से चेक करने पर उसमे 150ohm रेजिस्टेंस show हो रहा है तो उसका temperature कितना होगा ??

Soultion:- सूत्र के अनुसार   

  (Rt – Ro) ÷ Roα = t (150- 100) ÷ .385 = t
           150 ÷ .385 = t 
           129.87 = t

अर्थात हम कह सकते है की RTD का टेम्परेचर 129.87°C होगा

Q.  Thermopac पर एक RTD लगी हुई है और उसको मल्टीमीटर से चेक करने पर उसमे 162ohm रेजिस्टेंस show हो रहा है तो उसका temperature कितना होगा ??

Soultion:- सूत्र के अनुसार 

  (Rt – Ro) ÷ Roα = t (162- 100) ÷ .385 = t
       62 ÷ .385 = t
                 161.03 = t

अर्थात हम कह सकते है की RTD का टेम्परेचर 161.03°C होगा|

NOTE– इसी प्रकार हम इसी फार्मूला से किसी भी RTD का Temperature पता कर सकते है यदि हमे उसका Resistance पता हो |